Categories: देश

यात्रियों को राहत, टिकट बुक करने पर ये शुल्क नहीं वसूलेगा रेलवे

रेल मंत्रालय ने गुरुवार (1 मार्च, 2018) को एक बयान में रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि टिकट बुक करने पर अब यात्रियों से एमडीआर चार्च नहीं वसूला जाएगा। रेलवे ने यह सुविधा सिर्फ एक लाख रुपए तक की बुकिंग के लिए दी है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने 26 फरवरी को बैंकों को निर्देश जारी कर दिया है। वहीं रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘एमडीआर चार्ज से राहत ऑनलाइन और टिकट काउंटर दोनों माध्यमों से टिकट बुक करने पर दी जाएगी।’ यहां बता दें कि मर्चेट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) वह चार्ज होता है जब कोई शख्स अपने डेबिट कार्ड से टिकट बुक करता है। इसके लिए उसे एमडीआर देना होता था। इस मामले में रेलवे का कहना है कि इससे डिजिटल और कैशलैस लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर डेबिट कार्ड से एक लाख रुपए तक के टिकट खरीदे जाते हैं तो यात्री को एमडीआर या कहे अतिरिक्त शुल्क देने की जरुरत नहीं होगी। इस मामले में वित्त विभाग ने बैंकों निर्देश भी दे दिए हैं।

दूसरी तरफ होली के बाद वापसी के लिए बढ़ती वेटिंग लिस्ट और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्र्पक अधिकारी संजय यादव ने बताया कि होली त्योहार पर बढ़ती वेटिंग लिस्ट और उससे परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस, सहरसा-अम्बाला तथा दरभंगा-अम्बाला स्टेशनों के मध्य तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाये जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 05527 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 4 मार्च दिन रविवार को दरभंगा से 09.30 बजे चल कर सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली जं., बेतिया, नरकटियागंज, बगहा स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर से 18.05 बजे, दूसरे दिन लखनऊ, तथा कानपुर सेन्ट्रल से होते हुए आनन्द विहार टर्मिनस 08.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05528 आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 5 मार्च दिन सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 10.30 बजे चलकर दूसरे दिन दरभंगा 9 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान के 2, साधारण श्रेणी के 3, शयनयान के 15, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 1 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। 05533 सहरसा- अम्बाला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन 4 एवं 8 मार्च दिन रविवार एवं बृहस्पतिवार को सहरसा से 19.00 बजे प्रस्थान कर सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कमतौल, दूसरे दिन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा स्टेशनों पर रुकते हुए गोरखपुर से 08.05 बजे छूटकर बस्ती, गोण्डा, सीतापुर कैंट, बरेली, मुरादाबाद तथा सहारनपुर स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन अम्बाला 00.15 बजे पहुंचेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago