मो. अयूब ने कायम की देशभक्ति की मिशाल

बलिया। ‘हुबुल वतने मिनल इमान’ (वतन से मोहब्बत करना इमान का हिस्सा है)। इस पंक्ति को मूलमंत्र मानते हुए मो. अयूब ने कुछ ऐसा कर डाला है जो देशभक्ति की मिशाल है।

बलिया-लखनऊ मार्ग पर मोटर वर्कशाप चलाने वाले अयूब ने वाहनों के पुर्जों से तोप-टैंक व मिसाइल का प्रतिरूप बनाया है। अहिंसा के पुजारी बापू का चरखा और अशोक स्तम्भ को इस अदाकारी से आकार दिया है कि जो देखे बस देखता ही रह जाए।

राष्ट्र के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करते इन उपकरणों को बकायदा एक खुली जीप पर सजा उन्होंने गणतंत्र दिवस ​पर शहर में झांकी निकाली। जिस रास्ते से भी यह अनोखी जीप गुजरी, देखने वालों की भीड़ जमा हो गयी। सबने राष्ट्रप्रेम के इस जज्बे को खुले दिल से सराहा।

शहर से सटे परमंदापुर निवासी मो. अयूब की राजधानी मार्ग पर बहेरी में ‘यूपी मोटर वर्क्स’ नाम से दुकान है। उनके इस वर्कशाप में चार पहिया वाहनों का काम होता है। करीब दो साल पहले उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित करने के लिए कुछ नया करने की सोची और मिशन को अंजाम तक पहुंचाने में जुट गए।

वाहनों से निकलने वाले बेकार पुर्जों को अयूब ने जुटाना शुरू किया और उसे तोप, टैंक व मिसाइल का आकार देने लगे। एक जीप पर उन्होंने बकायदा इन उपकरणों को करीने से सजा दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago