Categories: देश

मोबाइल पर पॉर्न फिल्म देखता था बेटा, बाप ने गुस्से में हाथ ही काट दिया

तेलंगाना में एक कसाई  बाप ने अपने बेटे का हाथ सिर्फ इसलिए काट दिया क्योंकि की उसका बेटा मोबाइल पर पोर्न फ़िल्म देखने का आदि हो चूका था. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि कय्यूम कुरैशी  को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह पेशे से कसाई है.

तेलंगाना के पहाड़ी शरीफ थाने के निरीक्षक पी लक्ष्मीकांत रेड्डी ने बताया कि कुरैशी ने सोमवार रात अपने 18 वर्षीय बेटे का दायां हाथ कलाई से काट दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित केबल ऑपरेटर का काम करता है और उसने हाल में स्मार्ट फोन खरीदा था. वह मोबाइल पर गंदी फिल्में देखता रहता था. उसके पिता ने इसे लेकर उसे कई बार चेतावनी भी दी थी.

पिता- पुत्र की दो दिन पहले इसी बात पर तीखी बहस हुई थी. बहस के दौरान बेटे ने कथित रूप से कुरैशी के काट लिया था. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि जब उसका बेटा सो रहा था तब कुरैशी ने उसका दायां हाथ छुरी से काट दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कुरैशी को भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago