मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी के तहत छ़ात्र—छात्राओं ने ली शपथ

बलिया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के विभिन्न महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस ‘मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी कार्यक्रम’ मनाया गया। इसी क्रम में सेंट जेवियर्स डिग्री कालेज धरहरा के प्रांगण में महाविद्यालीय छात्र—छात्राओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने के लिए शपथ लिया। 

इस मौके पर प्राचार्य डा. सुभाष सिंह छात्र—छात्राओं को शपथ दिलाया। प्राचार्य डा. श्री सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने मत का सही प्रयोग करें। मतदान हर किसी का अधिकार है। यह रैली मतदाता को इस बात का संदेश दे रही है कि भयमुक्त एवं शांतिपूर्वक वातावरण में मतदान करें। आपका एक मत आपके क्षेत्र का भाग्य विधाता होंगे। जो आपके क्षेत्र का विकास करेंगे। आपका एक वोट किसी को हरा सकता है तो किसी को जीत दिला भी सकता है। साथ ही आमजन को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश बांटने का संकल्प लिया। 

इस दौरान डिग्री कालेज के प्रबंधक, प्राचार्य, कार्यालय अधीक्षक उदयशंकर लाल श्रीवास्तव, प्रवक्ता डा. अर्जुन वर्मा एवं प्रवक्ता शहला खान, इमरान खान, छोटेलाल यादव, राजीव कुमार सिंह राजू अन्य कर्मचारी एवं छात्र—छात्राएं भी मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

23 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago