भाजपा को हराने के लिए सपा ने बसपा से मिलाया हाथ, बन सकते हैं नए समीकरण

उत्तर प्रदेश में होने वाले गोरखपुर उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने एक दूसरे का हाथ थामने का एलान कर दिया है।

रविवार की दोपहर 1 बजे के करीब बसपा के गोरखपुर मंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया। लोकसभा उपचुनाव में बसपा के समर्थन की खबरों के बीच सपा नेता सुनील सिंह यादव ने इसका इशारा पहले ही दे दिया था और कहा था कि, ‘मैं इतना जानता हूं कि बसपा उपचुनाव नहीं लड़ेगी।

दोनों जगहों पर जहां उपचुनाव होने वाले हैं, समाजवादी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर देने वाली है। बता दें कि रविवार को बसपा की लखनऊ मंडल की मीटिंग के साथ गोरखपुर और फूलपुर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर भी बैठक हुई।

इस बैठक में मायावती द्वारा कांग्रेस की कमजोर स्थिति को देखते हुए आगामी रणनीति बनाई गई, इसके तहत दोनों मंडलों के कोआर्डिनेटरों की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया।

इस मीटिंग के बाद लोकसभा उपचुनाव में बसपा के कार्यकर्ता और नेता आगामी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के त्यागपत्र के बाद खाली हुई गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर 11 मार्च को मतदान किया जाएगा और 14 मार्च मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने इन दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो फूलपुर से केशव प्रसाद मौर्या लोकसभा के लिए चुने गए थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago