विधानसभा चुनाव में हार पर बोले बैरिया विधायक, कहा- सवर्णों के अपमान के कारण मिली हार

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मंगलवार सुबह से मतगणना जारी है। वोटो की गिनती के दौरान आए रुझानों में पांच में से तीन राज्यों में भाजपा से कांग्रेस सत्ता छीनती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस की बढ़त को लेकर भाजपा के नेताओं और सहयोगियों में विरोधाभास देखने को मिला रहा है। इसी क्रम में यूपी के बलिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने भाजपा के खराब प्रदर्शन का ठीकरा एससी/एसटी कानून में संशोधन पर फोड़ा है

बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा सवर्णों का अपमान करके जीत का सफर तय नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का एससी/एसटी कानून में संशोधन का निर्णय आत्मघाती था। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही हैं।

सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि जनता ने भाजपा को आंशिक सबक दिया है। भाजपा ने एससी, एसटी कानून पर अपने निर्णय पर पुर्निवचार कर सुधार नहीं किया तो लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि सवर्ण वर्ग भाजपा का परम्परागत मतदाता है और जो अपनों को छोड़कर पराए पर विश्वास करता है तो अपना भी चला जाता है और पराया भी। वहीं, महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा की हार को लेकर तंज़ कसते हुए मतदाताओं को धन्यवाद कहा है।

बता दें कि अब आए रुझानों के मुताबिक कांग्रेस मध्य-प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सरकार रही है। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago