भाजपा की उल्टी गिनती शुरू, देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा: अखिलेश यादव

सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता इस बार लोकसभा चुनाव में नया प्रधानमंत्री चुनेगी। अखिलेश यादव ने यह बात शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की रैली में कही।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश ने मन बना लिया है कि वह इस बार लोकसभा चुनावों में देश का नया प्रधानमंत्री चुनेगी। भाजपा ने सत्ता में आने पर जनता को छला है, धोखा दिया है। षडयंत्र करना और नफरत फैलाना ही उसकी आदत है। आज पश्चिमी बंगाल से विपक्षी एकता का जो संदेश जा रहा है पूरे देश में उसका असर होगा। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन हुआ है उससे पूरे देश में खुशी की लहर पैदा हुई है। नए साल में बदलाव आने पर और नया प्रधानमंत्री मिलने पर लोगों को बहुत खुशी होगी। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश में साथ आ जाने से भाजपा में हताशा है। भाजपा नेता बैठक दर बैठक कर रहे हैं कि कैसे एक सीट ही बचा ली जाए।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे खिलाफ कहा जाता है कि हमारे बीच दूल्हे ज्यादा हैं। हमारा कहना है कौन दूल्हा होगा यह जनता तय करेगी। लेकिन जो फेल हो गए, जिन्होंने देश का विनाश किया वे बताएं कि दूसरा नाम कौन है? अभी जो नाम है उसने तो बुरी तरह निराश किया है। उन्होंने कहा कि हमने तो भाजपा से ही गठबंधन करना सीखा है। भाजपा ने 40 दलों से गठबंधन कर सरकार बनाई अब चुनाव आया तो इस गठबंधन में सीबीआई, ईडी आदि को भी जोड़ रहे है। दूसरी तरफ हमने जनता का साथ लिया है, वहीं 2019 का फैसला करेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा काम पर वोट नहीं मांगती, वह तो साजिशें करती है। हमें इनकी साजिशों के फेर में न पड़कर भाजपा को पराजित करना है। लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने का अभियान आज से शुरू हो गया है। हम एक-एक सीट जीतेंगे और भाजपा का सफाया करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago