भाजपा के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर ने यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की कही बात

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भाजपा पर टिकट समझौते को लेकर दबाव बढ़ाते हुए अल्टीमेटम दिया है कि अगर पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण की उसकी मांग को अमलीजामा नहीं पहनाया गया तो 25 फरवरी को वह उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर देगी.

सुभासपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को बातचीत में कहा कि वह अभी राजग के साथ हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में भी साथ रहेंगे, इसको लेकर भाजपा को फैसला लेना है .

उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पिछड़े वर्ग के आरक्षण में वर्गीकरण की उनकी मांग को 24 फरवरी तक अमलीजामा नहीं पहनाती है तो वह 24 फरवरी से वाराणसी में होने वाले दल के कार्यक्रम में भाजपा से गठबंधन पर फैसला ले लेंगे तथा 25 फरवरी को वह उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर देंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago