बलिया। जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के गाहाडीह गांव में रविवार को दो पट्टीदारों के बीच बारिस का पानी बहाने को लेकर जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे दोनों पक्षो के दस लोग जख्मी हो गए । आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों पक्षो के नौ घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गाहाडीह में दौलेश्वर चौहान के तीन पुत्र सनेही, सुरेंद्र व राम असरे है। राम असरे अपनी जमीन सुरेंद्र चौहान को दे दिए है। रविवार को सनेही चौहान अपने जमीन में लगे बारिस के पानी को पाइप से निकाल रहे थे। राम असरे पानी निकालने से मना किए।
इसी को लेकर दोनों पक्षो में तू तू मैं मैं होने लगी जो मार पीट में बदल गई।दोनो पक्षो में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे एक पक्ष के सुरेंद्र चौहान 50 वर्ष,राम असरे 55वर्ष, रामबदन 23वर्ष, सोनू चौहान 20वर्ष तथा दूसरे पक्ष के मुरलीधर 28वर्ष, मंजू 35वर्ष, राजमुनि 65वर्ष, रिंकी 30वर्ष, राम सनेही 70 वर्ष व टिंकू 32 वर्ष घायल हो गए।परिजन व ग्रामीण घायलों को पीएचसी नगरा पहुंया। जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षो के नौ घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…