यूपी के बलिया में शुक्रवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक ट्रक जल गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कुड़ियापुर गांव निवासी बबन यादव के लिए ट्रक से लाल बालू लेकर सुरेंद्र सिंह (50) ग्राम कोपवा बहादुरपुर थाना फेफना और रामबचन यादव (50) ग्राम छिब्बी सोनपुरवा थाना रसड़ा आए थे।
बालू उतारकर वह वापस जा रहे थे। इसी दौरान कुड़ियापुर ढाले के पास ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक में आग लग गई, हादसे में ड्राइवर सुरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया।
आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची लेकिन तब तक ट्रक बुरी तरह से जल गया था। लोगों की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई हो गई।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…