Categories: बलिया

बलिया सीएमओ ​​​​​​​पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। अपना दल-एस ने सीएमओ पर स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष पंकज पटेल ने मंगलवार को जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पटेल का कहना है कि सीएमओ ने अपने ही आदेशों की अवहेलना करते हुए डॉ. मनीष जायसवाल को दिए गए वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों को किसी अन्य डॉक्टर को सौंप दिया। सबसे गंभीर आरोप सीएचसी रसड़ा के चिकित्सक डॉ. गुफरान अजमल पर लगा है, जो कथित तौर पर मरीजों को बाहर के जांच केंद्रों में भेजकर कमीशन वसूल रहे हैं।

पटेल ने आरोप लगाया कि डॉ. गुफरान ओपीडी समय के बाद भी अस्पताल के पास स्थित एक निजी जांच केंद्र में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला चिकित्सालय बलिया के आसपास के 96 प्रतिशत निजी जांच केंद्रों के पास उचित दस्तावेज नहीं हैं। कई केंद्रों को निरस्त किए जाने के बावजूद वे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।

इसके अलावा, सामुदायिक केंद्र रसड़ा के चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार राय का स्थानांतरण सोनबरसा में होने के बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इन सभी गंभीर आरोपों पर सीएमओ डॉ. विजय पति द्विवेदी का कहना है कि उन्हें अभी तक इन आरोपों की जानकारी नहीं है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago