बलिया वालों को मिला दिवाली का तोहफ़ा, बिहार समेत इस रूट पर नई बसें शुरू कर जा रहा है रोडवेज़ !

बलिया डेस्क : बलिया वालों को इस दिवाली शानदार तोहफ़ा मिलने जा रहा है. कई सालों से जिसका इंतज़ार था, रोडवेज़ अब वह सेवा शुरू कर जा रहा है. खबर है कि बलिया से बिहार तक जल्द ही रोडवेज सेवा शुरू होने जा रही है.

दरअसल मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ के अनुसार जल्द ही यूपी और बिहार दोनों राज्यों के साथ बैठक करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा. दिवाली के आसपास बसों का संचालन शुरू करने की उम्मीद है.

प्रबंधक के अनुसार लखनऊ व वाराणसी से औरंगाबाद, आजमगढ़ से माझीघाट, बलिया व गोरखपुर से छपरा, बलिया से बक्सर, गोरखपुर से मुजफ्फरपुर, वाराणसी व चंदौली से भभुवा, वाराणसी, देवरिया व बलिया से पटना, भदोही से दरभंगा, वाराणसी से गया, गोरखपुर से सिवान व मोतिहारी, गोरखपुर से रक्सौल, वाराणसी से डेहरी, रामनगर से भभुआ, वाराणसी से आरा, बलिया से भरौली, अलीनगर से डेहरी शामिल हैं। बैठक के बाद इन रूटों में बदलाव भी हो सकता है.

बलिया से सीधे पटना के लिए भी मिलेगी बस- साथ ही बलिया से जहां बक्सर के लिए बसें चलेंगी, वहीं बलिया से सीधे पटना के लिए बस मिलेगी. इसके अलावा बलिया से छपरा तक भी बसों का संचालन किया जाएगा. ऐसे में वास्तव में जनपद बलिया के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उपरोक्त रूटों पर जानें के लिए बलिया खासकर नगरवासियों को ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था या फिर बलिया से बक्सर जाने के बाद आप पटना आदि जा सकते थे. लेकिन शासन की इस पहल के बाद निश्चित रूप से उपरोक्त रूटों पर आवागमन सुगम बन जाएगा.

सितंबर 2019 में हुआ था  समझौता- आपको बता दें कि सितंबर 2019 में हुए समझौते के मुताबिक मार्च 2020 में बिहार परिवहन निगम को पत्र भेजकर बस संचालन की तारीख तय करनी थी. पर, लॉकडाउन की वजह से बात नहीं हो सकी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

6 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago