बलिया डेस्क : बलिया वालों को इस दिवाली शानदार तोहफ़ा मिलने जा रहा है. कई सालों से जिसका इंतज़ार था, रोडवेज़ अब वह सेवा शुरू कर जा रहा है. खबर है कि बलिया से बिहार तक जल्द ही रोडवेज सेवा शुरू होने जा रही है.
दरअसल मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) परिवहन निगम मुख्यालय लखनऊ के अनुसार जल्द ही यूपी और बिहार दोनों राज्यों के साथ बैठक करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा. दिवाली के आसपास बसों का संचालन शुरू करने की उम्मीद है.
प्रबंधक के अनुसार लखनऊ व वाराणसी से औरंगाबाद, आजमगढ़ से माझीघाट, बलिया व गोरखपुर से छपरा, बलिया से बक्सर, गोरखपुर से मुजफ्फरपुर, वाराणसी व चंदौली से भभुवा, वाराणसी, देवरिया व बलिया से पटना, भदोही से दरभंगा, वाराणसी से गया, गोरखपुर से सिवान व मोतिहारी, गोरखपुर से रक्सौल, वाराणसी से डेहरी, रामनगर से भभुआ, वाराणसी से आरा, बलिया से भरौली, अलीनगर से डेहरी शामिल हैं। बैठक के बाद इन रूटों में बदलाव भी हो सकता है.
बलिया से सीधे पटना के लिए भी मिलेगी बस- साथ ही बलिया से जहां बक्सर के लिए बसें चलेंगी, वहीं बलिया से सीधे पटना के लिए बस मिलेगी. इसके अलावा बलिया से छपरा तक भी बसों का संचालन किया जाएगा. ऐसे में वास्तव में जनपद बलिया के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उपरोक्त रूटों पर जानें के लिए बलिया खासकर नगरवासियों को ट्रेन का सहारा लेना पड़ता था या फिर बलिया से बक्सर जाने के बाद आप पटना आदि जा सकते थे. लेकिन शासन की इस पहल के बाद निश्चित रूप से उपरोक्त रूटों पर आवागमन सुगम बन जाएगा.
सितंबर 2019 में हुआ था समझौता- आपको बता दें कि सितंबर 2019 में हुए समझौते के मुताबिक मार्च 2020 में बिहार परिवहन निगम को पत्र भेजकर बस संचालन की तारीख तय करनी थी. पर, लॉकडाउन की वजह से बात नहीं हो सकी.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…