बलिया: लूट के बाद बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव के समीप शुक्रवार देर शाम घी व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक लाख नगदी सहित बाइक लूट ली. घायल अवस्था में पड़े व्यापारी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां से डाॅक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस के मुताबिक व्यापारी दुकानदारों से तगादा कर घर लौट रहा था. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

बता दें कि शहर कोतवाली इलाके के गुदरी बाजार निवासी रामगोविंद राम तेल-घी का व्यापारी है. वह  अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर बैरिया से तगादा करके वापस घर लौट रहा था. गहलौत बस्ती और भरसौता पेट्रोल पंप के बीच में एक बाइक पर बैठे तीन लोगों ने रुकने का इशारा किया. जब वह नहीं रुके तो बाइक सवारों ने गोली चला दी.

जो व्यापारी के पैर में लगी. मौका देख बदमाश मोटर साइकिल सहित डिकी में रखी एक लाख से अधिक की नगदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घायल व्यापारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां से डाॅक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago