Categories: बलिया

बलिया में बड़ा घोटाला, 40-40 हजार रुपये में बेचे गए पट्टे, SDM पर लगे गंभीर आरोप

बलिया में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां 40-40 हजार रुपये में पट्टे बेचे गए हैं। इस मामले में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इधर इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बेलहरी ब्लॉक के भरखोखा गांव में 30 दिसंबर 2024 को हुए पट्टा आवंटन में ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में बताया कि दोनों अधिकारियों ने मिलकर प्रति व्यक्ति 40 हजार रुपये की वसूली कर अपने चहेतों को पट्टे आवंटित किए।

ग्रामीणों का कहना है कि पात्र लोगों को पैसे न देने पर पट्टे से वंचित कर दिया गया, जबकि गांव के बाहर के लोगों को भी नियम विरुद्ध पट्टे दे दिए गए। इस बीच, बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम सदर आत्रेय मिश्र पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि वे फाइलों में हेराफेरी कर जीवित व्यक्ति को मृत और मृत व्यक्ति को जीवित दिखा देते हैं। उन्होंने कहा कि इतना भ्रष्ट अधिकारी पूरे उत्तर प्रदेश में दूसरा नहीं मिलेगा। वहीं, ग्रामवासियों ने इस पूरे मामले की जांच कर पट्टों को निरस्त करने की मांग की है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago