बलिया के बेल्थरा रोड स्थित चौकियां मोड़ के पास शनिवार सुबह एक दुखद सड़क हादसा हुआ। 21 वर्षीय युवक यासीर अहमद, जो जिम से लौट रहा था, की बाइक एक बोलेरो से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, और इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के अनुसार, यासीर अहमद बेल्थरा रोड के चंदायर वलीपुर का निवासी था। सुबह जब वह जिम से घर लौट रहा था, तो नव जीवन स्कूल के पास अचानक एक बंदर उसकी बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में यासीर की बाइक संतुलन खो बैठी और वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उसे कुचल दिया। हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।
हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर यासीर को सड़क से उठाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई।
यासीर अपने माता-पिता का बड़ा बेटा था। उसके पिता शहादत आलम विदेश में काम करते हैं। इस हादसे से पूरा परिवार गहरे सदमे में है, और गांव के लोग भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…