Categories: बलिया

बलिया में कलयुगी मां की करतूत, नाै माह के बच्चे को छत से नीचे फेंका, मौके पर मौत

बलिया में कलयुगी मां की काली करतूत सामने आई है। यहां मां ने नौ माह के बच्चे को छत से फेंक दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी मां ने बड़ी बहन को फंसाने के लिए दुधमुंहे बच्चे को छत से फेंक दिया।
नानी शोभा देवी ने बेटी पर नाती की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय अंजू देवी कृष्णा नगर मोहल्ले में रहती है। उसकी बड़ी बहन मनीषा देवी पत्नी सुरेश गोंड भी रहती है। दोनों बहनों में अक्सर विवाद होता है। इसी बीच शनिवार की सुबह बहन से विवाद में अंजू ने अपने 9 महीने के नवजात बच्चे को छत से फेंक दिया और बहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगी। घटना के समय पति गैस सिलेंडर बांटने गडवार गया हुआ था।

मां शोभा देवी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। शोभा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि 3 माह पहले भी आरोपी युवती इस बच्चे के जुड़वा भाई की भी हत्या कर चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया और बच्चे को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इधर घटना से आक्रोशित दर्जनों महिलाएं कोतवाली पहुंचे हत्यारिन मां को फांसी की सजा की मांग की। महिलाओं ने कहा कि यह मां के नाम पर कलंक है। पूर्व में इस बच्चे के जुड़वा भाई की हत्या कर चुकी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago