बलिया। जनपद की सिकन्दरपुर पुलिस ने रविवार की सुबह में मुखबिर की सूचना पर 285 लीटर अबैध जहरीली शराब व एक गाड़ी को बरामद किया।
थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी ने बताया कि इस जहरीली शराब से हजारो लीटर अबैध शराब बनाया जा सकता है। पुलिस द्वारा लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पहले भी 75 लाख के करीब अबैध शराब पकडा जा चुका है।
बताया की मुखबिर से सूचना मिली कि एक मारुति 800 में अबैध शराब व बनाने का जखीरा उतरने वाला है। पुलिस सादे भेष में लग गयी थी। रविवार की सुबह 5 बजे जैसे ही अबैध शराब बनाने का जखीरा उतारा जा रहा था। पुलिस पहुँच गयी पुलिस को देख चालक गाड़ी लेकर भागने लगा।
पुलिस ने जब घेरा बन्दी किया तो शराब माफिया गाड़ी छोड़ फरार हो गया। टीम में चौकी इंचार्ज मालदह अशोक यादव, कांस्टेबल अशोक यादव, कांस्टेबल भानु पांडेय, इत्यादि उपस्थित रहे।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…