बलिया- भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की शादी आज, फैंस की उमड़ी भीड़

 भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बलिया उत्तर- प्रदेश के रहने वाली ज्योति सिंह पवन सिंह की दुल्हनिया बनेगी. हालांकि इस शादी को गोपनीय रखा गया था. लेकिन खबर अब बाहर आ चुकी है. शादी समारोह की तैयारी जोरों पर है. आज बलिया के शंकर होटल में पवन सिंह के साथ ज्योति सिंह सात फेरे में बंध जाएगी! हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके हैं. पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी आज होगी.

बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह पवन सिंह की दुल्हनिया बनेगी। आज बलिया के चितबड़ागांव स्थित शंकर होटल में पवन सिंह के साथ ज्योति सिंह सात फेरे में बंध जाएगी। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके हैं। आज पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी होने जा रही है।  ज्योति बलिया के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है।

शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चली है। शाम छह बजे से वैवाहिक कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा। बलिया जनपद के मिड्ढा निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह के साथ पवन सिंह की शादी में काफी गोपनीयता बरती जा रही है। वधू पक्ष के लोग धीरे धीरे होटल पहुंच रहे हैं। होटल के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो रही है।

बता दें कि पवन सिंह की यह तिसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी नीलम ने 08 मार्च 2015 को मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी के मौत के बाद भी पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा, हालांकि पवन सिंह महज उसे अफवाह बताते रहे।

मूल रूप से बिहार आरा जिले के जोकहरी गांव निवासी पवन सिंह भोजपुरी गीत-संगीत व फिल्मों में बड़ा नाम है। हाल ही में वे भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हुए हैं। दर्जनों फिल्मों व सैकड़ों एलबमों में काम कर चुके पवन सिंह के चाहने वालों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago