बलिया की कद्दावर नेता बीजेपी से बगावत कर 2017 विधानसभा चुनाव लड़ने वाली केतकी सिंह की पार्टी में वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में भी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को बांसडीह विधानसभा से कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इनकी वापसी से बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में रविवार को केतकी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। बीजेपी में शामिल होने के बाद बलिया पहुंचते ही कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और भारतीय समाज पार्टी गठबंधन के चलते बांसडीह का टिकट भारतीय समाज पार्टी के पाले में दे दिया गया था। उस वक्त बीजेपी ने केतकी सिंह का टिकट काटकर ओमप्रकाश राजभर को दिया था।
एसपी को 2012 में भी केतकी ने दी थी कड़ी टक्कर
2012 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के रामगोविंद चौधरी को केतकी सिंह ने कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि केतकी सिंह आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती देंगी। क्षेत्र में मजबूत पकड़ होने और पिछले चुनाव में नेता प्रतिपक्ष को कड़ी टक्कर देने के कारण बीजेपी भी इस वापसी से उत्साहित है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…