बलिया: बगावत के बाद फिर भाजपा में शामिल हुईं केतकी सिंह

बलिया की कद्दावर नेता बीजेपी से बगावत कर 2017 विधानसभा चुनाव लड़ने वाली केतकी सिंह की पार्टी में वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में भी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी को बांसडीह विधानसभा से कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इनकी वापसी से बलिया में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में रविवार को केतकी सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। बीजेपी में शामिल होने के बाद बलिया पहुंचते ही कार्यकताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और भारतीय समाज पार्टी गठबंधन के चलते बांसडीह का टिकट भारतीय समाज पार्टी के पाले में दे दिया गया था। उस वक्त बीजेपी ने केतकी सिंह का टिकट काटकर ओमप्रकाश राजभर को दिया था।

एसपी को 2012 में भी केतकी ने दी थी कड़ी टक्कर
2012 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के रामगोविंद चौधरी को केतकी सिंह ने कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि केतकी सिंह आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए क्षेत्र में पार्टी को और मजबूती देंगी। क्षेत्र में मजबूत पकड़ होने और पिछले चुनाव में नेता प्रतिपक्ष को कड़ी टक्कर देने के कारण बीजेपी भी इस वापसी से उत्साहित है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago