Categories: बलिया

बलिया पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद

बलिया के थाना पकड़ी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

थाना पकड़ी के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज और उप निरीक्षक अजय कुमार यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह सफल ऑपरेशन अंजाम दिया। आरोपी की पहचान सचिन रजक के रूप में हुई है, जो पकड़ी गांव का रहने वाला है और 19 वर्ष का है।

पुलिस ने आरोपी को 19 फरवरी को टंडवा बाजार के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना पकड़ी में भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस के सख्त रवैये को दर्शाती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago