Categories: बलिया

बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने 5 क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, यहाँ देखिए लिस्ट

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने एक बार फिर जिले के क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पांच पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। नए फेरबदल के अनुसार, बैरिया के क्षेत्राधिकारी मोहम्मद उस्मान को सदर का प्रभार दिया गया है। रसड़ा के क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैशी को बैरिया भेजा गया है।

एसपी ऑफिस से जारी आदेश के मुताबिक, सदर के मौजूदा क्षेत्राधिकारी श्यामकांत को नगर क्षेत्र का नया प्रभारी बनाया गया है। सिकंदरपुर के क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा को रसड़ा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस फेरबदल में केवल बांसडीह के क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार को छोड़कर सभी अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। वहीं नगर क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार को सिकंदरपुर का नया प्रभारी बनाया गया है।

सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने नए क्षेत्रों में थानों के कार्यों के साथ-साथ विभिन्न शाखाओं का भी कार्यभार संभालेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago