बलिया नगर में बने शेल्टर होम, रैन बसेरे का उपजिलाधिकारी ने किया सघन निरीक्षण

बलिया। ठंड और शीतलहर के प्रकोप से जनपद वासियों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है और ठंड से निजात दिलाने के लिए शासन और जिला जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में व्यापक व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी के निर्देश पर आज अपर जिलाधिकारी ने बलिया नगर में 1 करोड़ 57 लाख 78 हजार की लागत से बने आश्रय भवन (शेल्टर होम) व बस स्टेशन पर अस्थाई रूप से बनाए गए रैन बसेरे का सघन निरीक्षण किया ।

शेल्टर होम का निर्माण डूडा द्वारा करके नगर पालिका को हैंड ओवर कर दिया गया है ,जिसे संकल्प विकास समिति संचालित कर रही है ।आश्रय भवन में कोई भी आश्रय विहीन व्यक्ति ठहर सकते हैं ।यहां पर एक मैनेजर व 3 केयरटेकर तैनात हैं तथा 56 बेड पड़े हैं, जिन पर गद्दे, कम्बल चादर आदि की व्यवस्था की गई है ।अपर जिलाधिकारी ने शेल्टर होम का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए सेल्टर होम मैनेजमेंट कमेटी का गठन करके तत्काल इसकी बैठक बुलाई जाए और शेल्टर होम में ठहरने वाले लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। शेल्टर होम अशोका होटल के सामने मिड्ढी में बनाया गया है।

अपर जिलाधिकारी ने बस स्टॉप पर अस्थाई रूप से बनाए गए रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया।यहां पर पुआल, गद्दे आदि की व्यवस्था की गई है, जिसमें स्टेशन पर देर सबेर आने वाले लोग अपना बसेरा ठंड के सीजन में कर सकेंगे ।यहां पर भी अपर जिलाधिकारी ने कहा की ठहरने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एक कर्मचारी की यहां पर तैनाती कर दी जाए ।इस अवसर पर नगर पालिका बलिया के अधिकारी श्री दिनेश विश्वकर्मा व डूडा के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago