बलिया: नगरपालिका ने छेड़ा आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान

बलिया। नगरपालिका परिषद में अवारा पशुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जो नगर में घूम कर गंदगी तो फैलाते ही है, आवागमन में परेशानी खड़ी कर देते है। ऐसे में इन आवारा पशुओं को पकड़ने व पशुओं के स्वामियों को अपने पशुओं को बांध कर रखने की हिदायत देने का अभियान चलाया।

इस दौरान आधा दर्जन पशुओं को पकड़ लिया गया। हालांकि बाद में पशु स्वामी भोला पांडेय, शिवशंकर पांडेय, बनारसी प्रसाद के आने पर कड़ी चेतावनी देकर पशुओं को छोड़ दिया गया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोई भी अपने पशु को खुला ना छोड़ें। अन्यथा की दशा में पशुओं को पकड़ कर बंद कर दिया जाएगा। साथ ही जुर्माना लगाने की भी कार्रवाई होगी।

इसी क्रम में यह अभियान चलाया गया। अभियान में नगरपालिका के ललित मिश्रा, वीरेंद्र सरोज, अल्पेश मिश्रा समेत करीब डेढ़ दर्जन नगरपालिका कर्मी थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago