बलिया- दो अलग- अलग घटनाओं में बिजली का करंट लगने से दो की मौत

बलिय- शनिवार को दो अलग अलग घटनाओं में जिले में बिजली की चपेट में आकर दो व्यक्तियों की मौत हो गई।  पुलिस के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के रतसी मेहमापुर गांव के बब्बन यादव (55) की भैंस पानी भरे खेत में चली गयी। 

खेत के किनारे लगे बिजली के खंभे का तार पहले से टूटा था। भैंस उसके संपर्क में आ गई। भैंस को बचाने के लिये बब्बन आगे बढ़ा तो वह भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दूसरी घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भी खाछपरा गांव में हुई। 

वहां साईकिल से जा रहा अखिलेश वर्मा (22) टूट कर लटक रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया और झुलस गया। पुलिस ने बताया उसे अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago