बलिया। जिला पंचायत सुधीर पासवान का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद मकर संक्रांति के दिन ही जिलाधिकारी ने श्रीहरि प्रताप शाही ने गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का चार्ज ग्रहण किया। साथ ही स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद में जाकर नाम एवं कार्यकाल वाली सूची को देखा और इसके बारे में विस्तार से जानकारी ली। अपर मुख्य अधिकारी रमेश सिंह ने मकर सक्रांति के अवसर पर जिलाधिकारी को पुष्प देकर सम्मानित किया।
उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जर्जर मकान को तत्काल बनवाने को निर्देश दिया। साथ ही जर्जर मकान से दुर्घटना हो सकती हैं इस सम्बंध में एक लेटर तैयार कर बीएसए को भेजे।
जिलाधिकारी ने सभी कक्षों में जाकर लेखा अनुभाग, कर अधिकारी कक्ष, वित्तीय परामर्शदाता कार्यालय कक्ष, अवर अभियंता कक्ष, निर्माण कक्ष और कम्प्यूटर कक्ष के अलावा अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में रिकॉर्ड रूम का जायजा लिया रिकॉर्ड रूम में भरे कबाड़ और गंदगी साफ सफाई की व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस रिकार्ड रूम को 10 दिन के अंदर साफ-सफाई एवं फाइलों की सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
बाबू और चपरासियों की मीटिंग कराकर फाइलों को सुरक्षित कराने को कहा। कार्यालय में लटका हुआ बिजली तार को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। कार्यालय में कबाड पड़ी मशीनों को तत्काल नीलामी कराने का निर्देश रमेश कुमार सिंह को दिये। इसके अलावा मीटिंग हॉल का भी निरीक्षण किया। मीटिंग हाल में जो पानी का रिसाव हो रहा है उसको ठीक कराये और साफ सफाई पेंटिंग भी कराने को कहा।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…