बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र भोजपुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर क्राइम के तहत 33 हजार रूपये उड़ा लेने का मामला प्रकाश में है। जबकि एटीएम कार्ड खाता धारक के पास मौजूद है। बावजूद इसके एटीएम कार्ड के माध्यम से खाते से पैसों की हेरा फेरी की गयी है। खाते से पैसा निकालने की जानकारी पीड़ित को मोबाइल पर मैसेज से मिला। जिससे उनकी पैरों तले जमीन खींसक गयी। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना भारतीय स्टेट बैंक सुखपुरा के मैनेजर को दी। जिसके उसने थाने पर पहुंचकर घटना की लिखित तहरीर दे दी है।
बताया जाता है कि भोजपुर निवासी कृष्ण कुमार गुप्ता के खाते से तैतीस हजार पांच सौ रूपया एटीएम के माध्यम से निकाल लिया गया है। पीड़ित कृष्ण कुमार गुप्ता की माने तो उनका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक सुखपुरा में है। बैंक ने पुराने एटीएम के जगह नया चिप लगा एटीएम खाताधारक के पास भेजा।पन्द्रह दिसंबर को पिन जेनरेट कर कृष्णा ने बैंक के नीचे स्थित एटीएम से दस हजार रूपये उसी दिन निकाला। सोलह दिसम्बर को सुबह उसके खाते से पैत्तीस सौ रुपया अन्य खाते में ट्रांसफर का मैसेज आया।उसी दिन दस हजार व बीस हजार रुपये निकलने का मैसेज भी आया।
कृष्णा ने एटीएम लाक करवाते हुए इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक से किया। जहां प्रबन्धक ने पीड़ित को थाने में तहरीर देने के लिए कहा। सुखपुरा पुलिस ने पीड़ित को साइबर क्राइम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया। वहां से पुनः बैंक में भेजा गया। पीड़ित चार दिन से लागातार बैंक से थाने का चक्कर लगा रहा है। लेकिन अब तक रूपये की हेराफेरी कैसे और किसने की पता नहीं चल सका है।
घटना का प्रकाश में आते ही सुखपुरा क्षेत्र के बोडि़या निवासी राणा प्रताप ने बताया कि इसके पूर्व भी ऐसी घटना उनके साथ ही घट चुकी है। एटीएम कार्ड खाता धारक के पाकेट में बावजूद एटीएम के माध्यम से उनके खाते से खाते से दस हजार रुपये की खरीदारी कर ली गई थी।
उस समय तत्कालीन शाखा प्रबंधक ने कुछ कागजी खाना पूर्ति तो किया लेकिन तीन माह बीतने के बाद अबतक किसी प्रकार का खुलासा नहीं हुआ। वहीं इस मामले पर शाखा प्रबंधक के द्वारा कहा जा रहा है कि वह पुराना मामला हो गया है।उसमे हम कुछ नहीं कर सकते।
बहरहाल, इस प्रकार से खाता धारकों के खाते से पैसा उड़ाने की घटना का खुलासा न होने से बैंक व पुलिस दोनों पर जो भी हो प्रश्न यह उठ रहा है। आखिर कैसे एटीएम खाताधारक के पास है। बावजूद उनके खाते से पैसे गायब हो जा रहे है। जबकि पीड़ितों का कहना है कि इस सम्बंध में कहीं से कोई फोन भी नहीं आया। लोगों का मानना है कि एटीएम कार्ड बनाने वाली कम्पनी में ही कुछ न कुछ गड़बड़ है। अब यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं साइबर क्राइम की घटना से बैंक ग्राहक डरे शहमें है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…