Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में पति से कहासुनी के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, परिवार में मचा कोहराम

बलिया के बेल्थरा रोड स्थित बिठुआं गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने पति से हुए विवाद के बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार की है। जहां 27 वर्षीय खुश्बू ने परिवार को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय खुश्बू का पति सोनू बैंक से पैसे निकालने गया था। जब परिवार के लोग खुश्बू को बुलाने उसके कमरे तक पहुंचे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद परिजनों ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि राममनोहर गांधी को सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि ने 11 बजे मौके पर पहुंचकर खिड़की से देखा तो खुश्बू दुपट्टे से पंखे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही सीयर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां खुश्बू का शव पंखे से लटका मिला। उसका एक घुटना बेड पर टिका हुआ था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्राइम इंस्पेक्टर राजेंद्र पांडेय के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना का कारण पति-पत्नी के बीच सुबह हुई कहासुनी हो सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago