बलिया के किसान इस योजना के लिए जल्द करें आवेदन और उठायें लाभ

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने बताया कि वर्ष 2018-19 में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैनेजमेंट फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेजिडयू योजना के अंतर्गत जनपद के विकास खंडो हेतु फार्म मशीनरी बैक फार कस्टम हायरिंग की स्थापना (प्रोजेक्ट अधिकतम 10 लाख तक)- 01 फार्म मशीनरी बैक फार कस्टम हायरिंग की स्थापना( प्रोजेक्ट अधिकतम 11 से 12 लाख तक )-17 हैपी सीडर- 12, सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम- 12 पैडी स्ट्रा चापर/श्रेडर/ मलचर -18 मास्टर /कटरकम स्प्रेडर-16, रिवरसेबुल एम बी प्लाऊ-36, रोटरी स्लेसर-16,जीरोड्रिल सीडड्रील-85 एवं रोटावेटर-80 का लक्ष्य विकासखंडवार आवंटन किया गया है ।इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग के वेबसाइट www.upagriculture.com पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है ।

जानकारी दी कि योजना में प्रथम आओ प्रथम पावत के सिद्धांत पर कृषकों के चयन की व्यवस्था है। चयन के उपरांत लाभार्थी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चयन का मैसेज प्राप्त होने के उपरांत चयनित लाभार्थी अपना चयन पत्र विभागीय वेबसाइट से डाउनलोड करेगा। तदोपरांत निर्धारित तिथि एक माह के अंदर क्रय किये गये यंत्र के बिल एवं चयन पत्र में उल्लेखित अभिलेख विभाग के वेबसाइट पर अपलोड किए जाने की व्यवस्था है ।इसके उपरांत विभागीय अधिकारियों के सत्यापन उपरांत ही अनुदान की राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान की कार्यवाही की जाएगी। योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु राजकीय कृषि बीज भंडार, कृषि रक्षा ईकाई, कार्यालय उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी ,जिला कृषि अधिकारी एवं उप निदेशक कृषि भवन बलिया से संपर्क किया जा सकता है ।

उन्होंने जनपद के समस्त किसानो का आव्हान किया है कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए कार्य योजना /दिशा निर्देश में दी गई व्यवस्था के अनुसार यंत्र क्रय कर लाभ प्राप्त करें तथा अपनी उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ विकास दर मे भी वृद्धि करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago