बलिया के मालगोदाम रोड स्थित वसुंधरा मार्केट में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग बुझाने के साथ ही मार्केंट के ऊपरी तल पर रहने वालों को मकान से सकुशल बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया.
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा. बता दें कि मार्केट में छोटी-बड़ी करीब दो दर्जन से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें चलती हैं. घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
आग लगने के कारण करोड़ों रूपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं प्रशासन द्वारा हर मदद संभव राहत बचाव कार्य जारी है. हालांकि आग लगने की वजह की जांच पुलिस कर रही है. इस घटना में अभी तक किसी भी प्रकार की हताहत की खबर नहीं है. गौरतलब कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जबर्दस्त विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये थे.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…