बलिया के इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

बलिया के मालगोदाम रोड स्थित वसुंधरा मार्केट में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आग लगते ही वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग बुझाने के साथ ही मार्केंट के ऊपरी तल पर रहने वालों को मकान से सकुशल बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि आग लगने से करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा. बता दें कि मार्केट में छोटी-बड़ी करीब दो दर्जन से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें चलती हैं. घटना की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

आग लगने के कारण करोड़ों रूपये का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं प्रशासन द्वारा हर मदद संभव राहत बचाव कार्य जारी है. हालांकि आग लगने की वजह की जांच पुलिस कर रही है. इस घटना में अभी तक किसी भी प्रकार की हताहत की खबर नहीं है. गौरतलब कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक हुए जबर्दस्त विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago