बलिया जिला प्रशासन ने भू-माफियाओं की लिस्ट जारी की है जिससे हड़कंप मचा हुआ है. लिस्ट की टॉप टेन में पूर्व मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता अम्बिका चौधरी और उनके दो भाईयों का भी नाम शामिल है.अम्बिका चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने पूर्व मंत्री पर है आरोप कि उन्होने पंचायत घर, मवेशी अस्पताल, पुलिस चौकी व एनएचआई पर अवैध तरिके से कब्जा किया है.
तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा की ओर से एसडीएम को सौंपी गई रिपोर्ट में अंबिका चौधरी का नाम शामिल है. पूर्व मंत्री के साथ उनके दो भाइयों को भी भू-माफिया के तौर पर चिह्नित किया गया है. पूर्व मंत्री के साथ गड़वार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय ङ्क्षसह का भी नाम इस सूची में है.
लोकसभा चुनाव ही नहीं, राहुल के इस बड़े मिशन पर यूपी आ रही हैं प्रियंका गांधी!
फिलहाल लोकसभा चुनाव से पहले जारी हुई इस सूची से सूबे की सियासत और गरमाने के आसार हैं. उधर अम्बिका चौधरी ने कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे राजनीतिक स्टंट बताया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस तरह से दबाव मे कार्य नही करना चाहिये उनका कहना था कि इस मामले में उनके ऊपर को मुकदमा दर्ज नहीं है.
अमेठी में बोले राहुल गांधी- हम बीजेपी को मिटाने नहीं, हराने आए हैं
मामले में तहसीलदार गुलाब चन्द्रा ने कहा कि शासन द्वारा तहसील के भू-माफिया को चिह्नित कर टॉप टेन भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश मिले हैं. इसके बाद नायब तहसीलदार, कानूनगो और लेखपालों से भू-माफिया के संबंध में विवरण प्राप्त किया गया. उनके खसरा, खतौनी, बंदोबस्त और भूचित्र आदि का सत्यापन कर यह लिस्ट तैयार की गई है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…