बलिया- करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क का सांसद ने किया शिलान्यास

बलिया लोकसभा सांसद भरत सिंह ने क्षेत्र को दिया सौगात।स्थानीय थाना चौराहा पर केंद्रीय सड़क निधि के अन्तगर्त गड़वार-रतसर पचखोरामार्ग लगभग 13.3 किमी लम्बा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण जिसकी अनुमानित लागत 20.27 करोड़ है का शिलान्यास वैदिक मन्त्रोच्चार विधि विधान से पूजन नारियल फोड़ कर सांसद भरत सिंह ने किया।पण्डित श्री नाथ उपाध्याय ने पूजन कराया साथ में सदर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला रहे।शिलान्यास पूजन के पश्चात ब्लाक प्रांगण में एक समारोह हुआ।

अध्यक्षता भाजपा मण्डल गड़वार अध्यक्ष टुनटुन उपाध्याय ने अध्यक्षता किया।बतौर मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यो की चर्चा करते हुये कहा की आप की सेवा व विकास के लिए समर्पित हूँ।मेरी सरकार का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास बिना भेदभाव के करना है।उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनावो को बताया।समारोह को विशिष्ट अतिथि व बैरिया विधानसभा विधायक सुरेन्द्र सिंह व बलिया सदर विधायक ने भी संबोधित किया।प्रारम्भ में स्वागत गीत हरेन्द्र सिंह ने प्रस्तुत किया।समारोह को राजेश सिंह,उपेन्द्र पाण्डेय,देवानंद सिंह,शिवलोचन यादव,नन्दलाल सिंह,मनोज कुशवाहा,नन्दजी सिंह,विजय राय,अजय सिंह,मन्नू सिंह आदि ने सम्बोधित किया।समारोह में सांसद व विधायक द्वै को सम्मानित किया गया तथा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ को भी सांसद द्वारा अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया।संचालन अरूण सिंह ने किया।

 

साभार–  akhandbharatnews के लिए सुनील कुमार श्रीवास्तव की  रिपोर्ट

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago