Categories: देश

पढ़ें आज की दिनभर की बड़ी खबरें

एक आरटीआई के हवाले से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस के आरोप के मुताबिक आरटीआई में खुलासा हुआ है कि नोटबंदी के दौरान अहमदाबाद जिला को-ऑपरेटिव बैंक में 745 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा कराए गए. इस को-ऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अमित शाह और उनके दो सहयोगी थे. हालांकि नाबार्ड ने कहा कि बैंक ने सारे नियमों का पालन किया है

2. कांग्रेस के दो नेताओं सैफुद्दीन सोज और गुलाम नबी आजाद के कश्मीर से जुड़े बयानों पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला. रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘गुलाम नबी आजाद ने कहा कि शहीद औरंगजेब के घर रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख गए, ये ड्रामा हो रहा है. क्या एक शहीद के जज्बे और उसके पिता के हौसले को सलाम करना ड्रामा है? क्या कांग्रेस पार्टी इतनी नीचे गिर गई है? राहुल गांधी और सोनिया गांधी इसका जवाब दें.’

 

3. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में चार आतंकियों को ढेर कर दिया है. बताया जा रहा है कि मारे गए चारों आतंकी आईएस (इस्लामिक स्टेट) के थे. उधर त्राल में पुलिस पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है. इस हमले में आठ जवान घायल हो गए हैं.

4. भगोड़े आर्थिक अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हाल में बने नए कानून के तहत सरकार ने पहला कदम शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ उठाया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने माल्या को इस कानून के तहत ‘ भगोड़ा अपराधी ‘ घोषित करने और उसकी 12,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए मु्ंबई में अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

 

5. फीफा वर्ल्ड कप में आज तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं. पहले मुकाबले में ब्राजील की टक्कर कोस्टा रिका से है, जबकि उसके बाद सर्बिया-स्विट्जरलैंड और नाइजीरिया-आइसलैंड के बीच मैच खेले जाएंगे. टॉप 16 में पहुंचने के लिए ब्राजील को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago