प्रस्तावित धन स्वीकृत करें वरना राज्यपाल संग उपमुख्यमंत्री का होगा जबदस्त विरोध

बलिया। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर छात्रसभा कार्यकर्ताओं संग सपा नेताओं की बैठक हुई। जिमसें शासन—प्रशासन के क्रियाकलापों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि विश्वविद्यालय का शिलान्यास कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 10 करोड़ का टोकन मनी स्वीकृति कर दिया था। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जननाायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की प्रगति में बांधा बन रही है। विश्वविद्यालय के धन आवंटन में से भाजपा की योगी सरकार ने पांच करोड़ वापस मांग लिया। जिसको आज तक रिलीज नही किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने बताया कि जननायक विश्वविद्यालय में प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक संग उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद आ रहे है। आने से पूर्व कुलपति द्वारा मांगे गए 2.20 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृति कर आएं तो स्वागत है वरना चन्द्रशेखर के आंगन में इनका विरोध करते हुए घेराव किया जाएगा। इसके लिए जनपद के प्रत्येक महाविद्यालयों में छात्र नेताओं से सम्पर्क स्थापित कर रणनीति बनाने का निर्देश दिया।

इसमें पूर्व छात्र नेता दिलीप भाई को पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया गया।

इस मौके पर राहुल राय, सरफराज खान, राणा यादव, सुमंत यादव, रितेश मिश्रा, अवधेश यादव, अजीत यादव, राजकुमार पाण्डेय, अजय शंकर यादव, इम्तियाज खां, जेडी, रामेश्वर पासवान, राजन कन्नौजिया, प्रदीप ¨सह आदि शामिल रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago