बलिया। जिलाधिकारी बलिया के आदेश पर तहसील के बिजली बिल के बड़े बकायेदार मेसर्स किसान कोल्ड स्टोरेज बांसडीह रोड बलिया को उपजिलाअधिकारी सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में तहसीलदार सदर गुलाब चंद्रा ने आज सील कर दिया ।
अधिकारियों ने बताया कि मेसर्स किसान कोल्ड स्टोरेज एक पार्टनरशिप फर्म के अधीन संचालित है इस लिये इसके पार्टनरों की अन्य संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है और आज रात से कल तक उनको भी सील कर दिया जायेगा। बताया कि इस कोल्ड स्टोरेज पर 29 लाख रुपये का बिजली का बिल बकाया है । कोल्ड स्टोरेज के मालिक की अन्य संपत्तियों को भी सील करने की चल रही है तैयारी भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के इस कोल्ड स्टोरेज के सील होने से अन्य बड़े बकायेदारों में हड़कम्प मच गया है ।
कार्यवाई के दौरान नायब तहसीलदार जया सिंह के साथ ही क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक और लेखपाल भी मौजूद रहे। किसी बात को लेकर बवाल न हो इसके लिये बांसडीह रोड थानाध्यक्ष मय फोर्स डटे रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…