बलिया पुलिस ने पीछा कर पकड़े दो वाहन, बरामद किया 54 पेटी शराब

बलिया।  नरहीं पुलिस द्वारा बिहार जा रहे दो वाहनों का पीछा कर उसमें रखे करीब 54 पेटी शराब को जब्त किया। जबकि वाहन चाल रहे चालक पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहे।

पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया है। वहीं फरार व्यक्तियों की तलाश तेज कर ​दी है।

पुलिस की माने तो सोमवार को रात करीब दस बजे मुखबीर से सूचना मिली कि दो वाहनों में शराब की पेटियां लादकर भरौली, ग्लोम्बर के रास्ते शराब की खेप बिहार जा रही है।

जिस पर नरहीं थाने के एसआई पंकज सिंह अपने हमराहियों के साथ भरौली ग्लोम्बर के पास चेकिंग करना शुरू कर दिया। इसी बीच दो गाड़ी तेज रफ्तार में आती दिखायी दी।

जिसको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। परन्तु वाहन रोकने के बजाये और तेज भागने लगी। जिसका पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं शराब तस्कर अंधरे का लाभ उठाकर वाहन छोड़ भाग निकलें।

पुलिस ने दोनों वाहनों का सघन तलाशी ली गयी। ​इस दौरान बोलरो से करीब तीस पेटी व इंडिया कार के करीब चौबीस पेटी शराब बरामद किया। दोनों वाहन समेत बरामद कुल 54 पेटी शराब को पुलिस थाने लाया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दिया है। वहीं फरार व्यक्तियों की तलाश तेज कर ​दी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago