बलिया- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गड़वार व प्रभारी स्वाट टीम को भारी सफलता प्राप्त हुयी ।
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 अदद मोबाइल, 929 ग्राम चांदी तथा 23 ग्राम 220 मिलीग्राम सोने के आभूषण बरामद किया गया।
पुलिस की माने तो प्रभारी निरीक्षक गड़वार व प्रभारी स्वाट टीम को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि चोरों का एक गिरोह चोरी का सामान लेकर बेचने के लिए रतसड़ की ओर से आ रहें हैं, इस सूचना पर चेकिंग में दो मोटर साइकिल से चार व्यक्ति मनोज कुमार साहनी, अरुन साहनी, दीपक पासवान, प्रदीप भारती उर्फ गोलू भारती के पास से दो मोटर साइकिल बरामद हुई जिसके सम्बन्ध में वे कागजात नही दिखा
सकें तथा उनके पास से दो अदद मोबाइल,929 ग्राम चांदी तथा 23 ग्राम 220 मिलीग्राम सोने के आभूषण बरामद किया गया जिसके बारे में पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि ये सामान थानाक्षेत्र पकड़ी,सहतवार,हल्दी व उभांव से चोरी की गयी हैं तथा इसके पहले थाना गड़वार तथा बैरिया में भी चोरियां की गयी हैं। इस सम्बन्ध में थाना गड़वार पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यावाही की जा रही है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…