पुलिस ने एक से पिकअप से मिले 7 गोवंश को किया बरामद

बलिया। जनपद की नरहीं पुलिस ने बुधवार की सुबह एक पिकअप में लदे 7 गोवंश को बरामद करने का दावा किया है। जिसमें एक गाय और छह बैल मौजूद थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप से संबंधित लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना कर रही है।

पुलिस की माने तो थानाध्यक्ष को सुबह मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि एक पिकअप में 7 पशुओं को लादकर बिहार भेजा जा रहा है जिसको आधार मानकर पुलिस ने थाने के सामने रुक कर गाड़ी का इंतजार करने लगे, इतने मे एक पिकअप काफी तेजी से भागता हुआ निकला। इसको संदिग्ध मानकर पुलिस टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। अपने को पुलिस से गिरता देख वाहन चालक ने सोहांव ब्लॉक के सामने से जा रहा है एक संकरे रास्ते में गाड़ी खड़ा करके वह फरार हो गया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो पिकअप के अंदर 7 पशुओं को काफी बेरहमी से लादा गया था जिसमें एक गाय और छह बैल मौजूद थे। आलम यह था कि किसी तरह से जब पशुओं को बाहर निकाला गया तो एक गाय की मौत मौके पर ही हो गई थी। बाकी छह बैलों को जांच के बाद थानाध्यक्ष ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया।

तस्करी में प्रयुक्त पिकअप का नम्बर यूपी 54 टी 28 33 है। संबंधित लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, साथ ही विवेचना शुरू हो गई है। सफलता पाने वाली टीम में थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह के साथ उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, कांस्टेबल शिवाजी सिंह तोमर, अश्विनी राय आदि रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago