बलिया। जनपद के फेफना थाना के पिकेट पर पुलिस और आर्मी के जवान में किसी बात को लेकर हुई तू—तू, मैं—मैं के बाद आपस में भिड़ गये। जिसे देखने के लिए पिकेट के आसपास लोग तमाशबीन पर देखते रहे।
जानकारी के अनुसार फेफना पिकेट पर शनिवार की शाम पुलिस और आर्मी के जवान में किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हुआ फिर जमकर मारपीट हुई ।और लोग तमाशा देखते रहे ।
जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के मिलकनवा गांव निवासी सुनील यादव जो की सेना में नौकरी करता है,कार से फेफना तिराहे पर आया था। सुनील ने वहां सिविल ड्रेस में खड़े सिपाही संजय यादव से कुछ पूछने के लिए बुलाया। सिपाही संजय ने कहा की तुम आवो,मैं सिपाही हूँ।
इस पर सेना के जवान और सिपाही में विवाद बढ़ गया और सिपाही ने सुनील को दो थप्पड़ जड़ दिए। लोगो ने बीच बचाव कर किसी तरह दोनों को अलग कर किया। लेकिन सुनील यादव पुनः अपनी कार से दुबारा वापस आ कर अपने रौद्र रूप में सिपाही से भीड़ गया और अन्य दो सिपाहियो सहित संजय सिपाही पर भी हाथ साफ किया।
घटना के बाबत सूचना मिलते ही मौके पर सिपाही मौके पर पहुंच गये। जवान की धुनाई कर सुनील यादव को पकड़ थाने गयी। इस बाबत जब फेफना एसओ के.के. तिवारी ने बताया कि आर्मी के जवान नशे में धुत था। जिसका मेडिकल करा कड़ी कानूनी कार्यवायी की जाएगी ।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…