पाप धोने के लिए कुंभ में गंगा स्नान कर रही है योगी सरकार: ओम प्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना है. राजभर ने प्रयागराज में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किए जाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिए कुंभ में गंगा स्नान कर रही है.

राजभर ने दावा किया कि योगी सरकार में सपा और बसपा सरकार की तुलना में चार गुना अधिक भ्रष्टाचार है. अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के मंत्रिपरिषद के सदस्य कुंभ में अपना पाप धोने के लिए गए थे. जनता से वादाखिलाफी भी पाप है. इसी को धोने का काम योगी सरकार के मंत्रियों ने किया है.

गौरतलब है कि योगी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मंगलवार को कुंभ में गंगा स्नान किया था. मोदी सरकार द्वारा अयोध्या में अधिगृहीत भूमि को लेकर उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर राजभर ने कहा कि यह जनता को बेवकूफ बनाने की कवायद है.

राजभर से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी योगी कैबिनेट के गंगा में स्नान करने पर निशाना साधा था. उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट किया और लिखा, ‘गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं. इस संगम में सब नंगे हैं. जय गंगा मैया की.’

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago