Categories: देश

‘नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के बाद जतिन मेहता 6700 करोड़ की धोखाधड़ी कर भागा’

पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के बाद कांग्रेस ने जतिन मेहता को लेकर सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का आरोप है कि शिकायत के बावजूद गुजरात के हीरा कारोबारी मेहता बैंकों के 6712 करोड़ रुपये लेकर विदेश भाग गया और सरकार साढ़े हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हीरा कारोबारी व विनसम कंपनी के जतिन मेहता ने भी बैंकों से 6712 करोड़ रुपये लिए थे। बैंकों ने फरवरी 2014 को सीबीआई और मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में इसकी शिकायत भी की। पर सीबीआई ने इस मामले में पांच अप्रैल 2017 को एफआईआर दर्ज की। जबकि कंपनी ने अपनी बैलेंस शीट में यह स्वीकार किया उन्हें बैंक से नोटिस मिले हैं।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने जतिन मेहता के खिलाफ एफआईआर उस वक्त दर्ज की, उन्होंने देश की नागरिकता को छोड़कर ऐसे कैरेबियाई देश की नागरिकता ली, जिसके साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि भ्रष्टाचार का कांग्रेस का लंबा इतिहास रहा है। जनता सब देख रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago