नगर विधायक आनन्द स्वरूप बोले- सपा—बसपा गठबंधन नहीं बल्कि है ठगबंधन

बलिया। लोकसभा चुनाव 2019 में अब कुछेक महीने ही शेष रह गये है। ऐसे में आम लोगों से ज्यादा राजनीति पार्टियों को चुनाव का बेसब्री से इंतजार में है। वजह की कुछ सत्ता बदलना चाहते तो कुछ सत्ता को बरकरार रखना चाहते है। हार और जीत के साथ सत्ता में अपनी जगह बनाने को व्याकुल हर राजनितिक पार्टी जनता को लुभाने के लिए नये-नये हथकंडे भी अपना रहे है| कोई जन्म दिन का केक काट रहा है| तो कोई गठबंधन कर लोगो को विश्वास का भरोसा दिला रहा है| कोई सतरंगा महा रैली कर विरोधियो को राजनीतिक महा युद्ध में हराने की बात कर रहा है|

वही बलिया में पहली बार भाजपा के सदर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बलिया के रामलीला मैदान में मकर संक्रान्ति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत संगीत और नृत्य से लेकर चिवडा दही, गुड, तिलवा, तिलकुट का आनन्द दिया और अपने विरोधियो सपा-बसपा के गठबंधन को डर और ठगबंधन बताते हुए राजनीतिक चुटकी भी ली|

बलिया के रामलीला मैदान में धूमधाम से साथ मकर संक्रान्ति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन भाजपा सदर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला के तरफ से आयोजित था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा अनेक सांस्कृतिक गीत, संगीत और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मकर संक्रान्ति उत्सव कार्यक्रम में लोगो ने दही, चिवडा और गुड का भोजन कर लुत्फ़ उठाया| कार्यक्रम में शिरकत कर रहे लोगो का भाजपा सदर विधायक ने स्वयं स्वागत और अभिनन्दन भी किया | विधायक ने दही चिवडा के इस उत्सव कार्यक्रम में सपा बसपा के गठबंधन पर हंसते हुए चुटकी लिया और कहा दही कोई विपक्ष नही है | सपा बसपा गठबंधन डर और ठगबंधन है जनता को ठगने के लिए ठगबंधन है|

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago