इस समाज को दुकान निर्माण के लिए मिलेगा ब्याज मुक्त लोंन, ऐसे करें अप्लाई

बलिया। जिले के समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अनुसूचित जाति की उपजाति धोबी समाज के व्यक्तियों को लॉन्ड्री एवम ड्राई क्लीनिंग योजना तथा दुकान निर्माण योजना के तहत 10 हजार का अनुदान और ब्याजमुक्त ऋण की सुविधा दी जा रही है।

 

इन दोनों योजनाओं का लाभ नहीं गरीबी रेखा के नीचे वाले व्यक्ति को ही मिलेगा, जिसकी वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र में 46 हजार 80 रुपये व शहरी क्षेत्र में 56 हजार 460 रुपये हो।

 

उन्होंने बताया कि लॉन्ड्री व ड्राई क्लीनिंग योजना की कुल लागत क्रमशः 2 लाख 16 हजार व एक लाख रुपये है। इसमें 10 हजार का अनुदान तथा शेष धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दी जाएगी, जिसे पांच वर्षों में समान मासिक किस्तों में देना होगा। नगरीय क्षेत्रों में दुकान निर्माण के लिए लाभार्थी के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए।

 

लाभार्थी को निगम 78 हजार दुकान बनाने के लिए देगा। इसमें भी 10 हजार सब्सिडी मिलेगी और बाकी 68 हजार की धनराशि ब्याज मुक्त ऋण के रूप में मिलेगी, जिसे 10 वर्षों में समान मासिक किस्तों में देना होगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय जाति व आय प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड, प्रोजेक्ट कास्ट तथा फोटो निर्धारित प्रारूप पर अपलोड करना होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago