Categories: देश

तीसरे मोर्चे को लेकर हलचल तेज़, ममता से मिलने कोलकाता पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रेशेखर राव थर्ड फ्रंट की संभावनाओं को टटोलने के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं. सोमवार को के.चंद्रेशेखर राव की मुलाकात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से होगी. के.चंद्रेशेखर राव के साथ टीआरएस में शामिल हो चुके कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता केशव राव और टीआरएस सांसद कविता भी कोलकाता गई हैं.

केसीआर ने ममता बनर्जी से मुलाकात के लिए 2 घंटे का वक्त रखा है. के.चंद्रेशेखर राव आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बिना एक मोर्चा खड़ा करना चाहते हैं. दरअसल 13 मार्च को सोनिया गांधी के डिनर में ममता बनर्जी शामिल नहीं हुई थीं. इससे उनके थर्ड फ्रंट में शामिल होने की संभावनाओं के तौर पर देखा जा रहा है.

इस मुलाकात का राजनीतिक महत्व है, क्योंकि राव ने हाल हीमें 2019 के आम चुनाव के लिये भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ‘‘ तीसरा मोर्चा’’ गठित करने का सुझाव दिया था. तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने हाल में ही एक तीसरे मोर्चे के गठन का प्रस्ताव दिया था. के.चंद्रेशेखर राव का कहना है कि ममता बनर्जी ने उन्हें फोन करके उनके प्रस्ताव का समर्थन किया है.

इससे पहले मशहूर वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी ने अगले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हराने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा बनाने की बात कही थी. जेठमलानी ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि अगले चुनावों में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए ममता तीसरे मोर्चे की अगुवाई करें. ममता में देश का अगला प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है’.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago