Categories: बलिया

डीयू और जेएनयू के गोल्ड मेडलिस्ट आदर्श कुमार मिश्र को दिल्ली विश्वविद्यालय से मिली पीएचडी की उपाधि

कुशीनगर जनपद के नेबुआ राय गंज निवासी श्री मृत्युंजय मिश्र के पुत्र आदर्श कुमार मिश्र को दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्हें यह सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के 101वें दीक्षांत समारोह में दिया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. आदर्श मिश्र को “विद्यावाचस्पति” की उपाधि प्रदान की गई।

आदर्श मिश्र ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिसवा बाजार स्थित चोखराज विद्यालय से प्राप्त की थी और उसके बाद देश के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। वह 2016 में इस कॉलेज के टॉपर रहे थे। इसके बाद उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से एम.ए. की पढ़ाई की, जहां भी वह टॉपर रहे। एम.ए. के दौरान ही उन्होंने यूजीसी जेआरएफ की परीक्षा भी पास की और 2018 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रवेश लिया।

डॉ. आदर्श का शोध विषय “केदारनाथ सिंह की कविताओं में लोकचेतना की अभिव्यक्ति” था। अब तक उनके एक दर्जन से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं और वे देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कविता पाठ के लिए भी आमंत्रित किए जा चुके हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त होने की खुशी में उनके क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है। उनके निज आवास पर देर रात तक उनके परिजनों और शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा, जिन्होंने उन्हें इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago