डीएन ने रात्रि भ्र्मण कर अलाव एवं रैन बसेरों का लिया जायजा

बलिया। शीतलहर व ठंड के प्रकोप से गरीब,असहाय निर्धन व बेसहारा लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य जनपद में जलाए जा रहे अलावो की व्यवस्था व रैन बसेरे का जिला अधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने शुक्रवार को रात्रि में औचक निरीक्षण किया ।

जिलाधिकारी ने बस स्टॉप ,रेलवे स्टेशन व बालेश्वर मंदिर में जाकर के जलाए जा रहे अलावों की व्यवस्था देखी तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए की भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे- बस स्टॉप ,रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल ,चित्तू पांडे चौराहा आदि स्थानों पर अलाव की जलाने की निर्बाध रूप से व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी । उन्होंने बस स्टॉप पर चलाए जा रहे रैन बसेरे में मौजूद लोग से उनके रहने व पानी आदि की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल की। वहां पर जो कर्मचारी लगाए गए हैं उनसे भी उन्होंने मुकम्मल तौर पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए ।जिलाधिकारी के रात्रि भ्रमण के कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्री मनोज कुमार सिंघल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा खासतौर से मौजूद है ।

बताया जाता है कि जनपद में शीतलहर व ठंड से बचाव के लिए पहले चरण में 33 लाख रुपए की धनराशि प्राप्त हुई थी। जिसमें 30 लाख के कंबल खरीदकर तहसीलों को भेजे गए तथा रू 50 हजार प्रति तहसील अलाव जलाने के लिए भेजा गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया की बलिया तहसील में 1319 व अन्य तहसीलों में 11-11 सौ कम्बल भेजे गए हैं। जिनका वितरण भी करा दिया गया है। उन्होंने बताया 33 लाख रुपए की धनराशि किस्त और प्राप्त हुई है जिसमें 30 लाख के कम्बल आज आ रहे हैं और 50 हजार प्रति तहसील अलाव जलाने के लिए और भेजा जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago