डकैती के मामले में 20 हजार का इनामिया बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा

 

बलिया। उभांव पुलिस ने डकैती की घटना में फरार बीस हजार का इनामिया बदमाश को बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे थाना क्षेत्र के ग्राम तिरनई चट्टी से एक अदद तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस धर दबोचा। पुलिस को इस बदमाश को लम्बे समय से तलाश थी। पुलिस ने अपराधी को सम्बन्धित धाराओं में जेल भेज दिया।

उभांव थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की माने तो क्षेत्र के ग्राम अटवां में वर्ष 2013 में पांच मई की मध्य रात्रि में सुबास सिंह पुत्र स्व. सूरज सिंह के घर डकैती घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें तूफानी मुसहर पुत्र हरगुन मुसहर निवासी तिरनई खिजिरपुर शामिल था। तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने इसके उपर बीस हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस को इसकी लम्बे अरसे से तलाश ​थी। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर बुधवार की रात करीब 8.30 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम तिरनई चट्टी से एक अदद तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस धर दबोचा।

विदित हो कि पुलिस द्वारा तूफानी मुसहर पुत्र हरगुन मुसहर निवासी तिरनई खिजिरपुर पर डकैती का मुकदमा अपराध संख्या 121/2013 पर घारा 395/397/412 आईपीसी व 3/25 ए आम्र्स एक्ट के तहत वादी सुबास सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार करने की टीम में उभांव इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी विनीत राय, एसआई संजय सरोज, एसआई अखिलेश मौर्य, सिपाही ओमप्रकाश यादव, आलोक सिंह, अनूप सिंह, दीनानाथ यादव, अनिल पटेल, वेदप्रकाश दुबे, अतुल सिंह, शहजाद, अजय कुमार सिंह शामिल रहे। पुलिस ने अपराधी को सम्बन्धित धाराओं में बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago