Categories: शिक्षा

टीडी कालेज के छात्रों का पर्दर्शन , प्राचार्य का पुतला फूंका

बलिया : भारतीय छात्र  मोर्चा के बैनर तले टीडी कालेज के छात्रों ने आठ सूत्रीय मांगों के समर्थन में चौथे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। सोमवार को अनशनकारी छात्रों के समर्थन में टीडी कालेज चौराहे पर कालेज के प्राचार्य दिलीप श्रीवास्तव का पुतला फूंका गया। कालेज के छात्र अजय अंबेडकर ने कहा कि अनशनरत छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ इससे सिद्ध होता है कि उच्चाधिकारियों व प्राचार्य में मिलीभगत है। छात्रनेता गणेश यादव ने कहा कि बार-बार पत्रक देने व आंदोलन करने के बावजूद भी शासन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। मंटू साहनी ने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तो छात्र-छात्राएं जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस मौके पर राजू कुमार भारती, रवि प्रताप यादव, विपिन कुमार, राजेश राजभर, आदर्श कुमार सिन्हा, चंदन राव, वैभव ¨सह, अर¨वद कुमार, धर्मेंद्र राजभर, दिलीप कुमार, हिमांशु गौतम, अमित गुप्त, शिवशंकर प्रसाद आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago